Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand ऋषिकेश में खुलेआम दादागिरी दिखा हवाई फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त...

ऋषिकेश में खुलेआम दादागिरी दिखा हवाई फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

देखें वीडियो, थूकने के विवाद में हुआ झगड़ा, हवाई फायरिंग व हॉकी लहराने से बाजार में मची दहशत

जानलेवा हमला कर फरार हुए 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

एक देसी पिस्टल कारतूस, 2 हॉकी स्टिक व कार बरामद

ऋषिकेश। ऋषिकेश में खुलेआम दादागिरी दिखा हवाई फायरिंग करने वाले दबंगों को पुलिस ने 12 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दबंगों को ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर पकड़ा गया। गिरफ्तार 4 अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल कारतूस, 2 हॉकी स्टिक व कार भी बरामद की गई। वॉयरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शुक्रवार की रात दबंगों ने भरे बाजार में हाकी से भी पिटाई की। और हवाई फायर कर दहशत फैलाई। दबंग खुलेआम गाली देते हुए कार में बैठकर निकल गए।

ऐसे हुई वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को कोतवाली ऋषिकेश में वादी दीपक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 18, वार्ड नंबर 2, ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई वह रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच, चन्द्रभागा पुल के पास एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की ओर बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा। इस पर व्यक्ति को टोकने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा गाडी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड तथा बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया । और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पिस्टल से फायर करते हुए मौके से भाग गए।

वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 535/23 धारा 307 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को तत्काल घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत शहर में आने जाने वाले मार्गों पर गाड़ी के नंबर को फ्लैश करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया ।

घटना में सफेद रंग की वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01DB 1317 का उपयोग किया गया था। कार के श्रीनगर गढवाल मार्ग की ओर जाने की जानकारी मिली। जिस पर तत्काल एक टीम को श्रीनगर गढ़वाल मार्ग पर रवाना करते हुए उक्त वाहन सवार चारों व्यक्तियों समरजीत तेवतिया, हिमांशु, दिलीप भुरान व रियांश ढाका को तीन धारा टिहरी गढ़वाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

झगडे में प्रयोग की गई 2 हॉकी स्टिक, 1 स्टम्प भी बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत ने फायरिंग की थी। घटना में फायरिंग करने के बाद पिस्टल और कारतूस को चंद्रभागा पुल से 200 मीटर आगे एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया था।अभियुक्त की निशानदेही पर देसी पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस को चन्द्रभागा पुल के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्तगण:

1- समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया निवासी शिवाजीनगर पिलखुवा ढोलना, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
2- हिमांशु पुत्र सतीश निवासी ग्राम तुमडैल गिरधरपुर, थाना हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष
3- दिलीप भुरान पुत्र कालूराम भूरान निवासी ग्राम मुंडावर थाना नारायणपुर जिला अलवर,राजस्थान उम्र 23 वर्ष
4- रियांश ढाका पुत्र भानु प्रताप ढाका निवासी कांता कथूरिया कॉलोनी थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी जिला बीकानेर, राजस्थान उम्र 23 वर्ष

बरामदगी विवरण:-

1- 01 देशी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस
2- 02 हॉकी स्टिक
3- 01 विकेट
4- वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01 DB 1317

पूछताछ विवरण:-

पूछताछ करने पर अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि हम सभी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में पढ़ते हैं आज हम सभी अपने घर से श्रीनगर कॉलेज जा रहे थे तो ऋषिकेश में कार से बाहर थूकने को लेकर हमारा वहां के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया तथा झगड़े के दौरान मारपीट भी हो गई थी तथा वहां काफी लोग एकत्र होने लगे थे समरजीत के पास एक देशी पिस्टल था जिससे समरजीत ने वहां पर फायर कर दिया था तथा उसके बाद हम लोग अपनी इस कार से वहा से भाग निकले।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...