रुद्रपुर। पुलिस ने 6.16 ग्राम स्मैक संग एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते सोमवार को पुलिस दरऊ रोड कुरैया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी चालन ने पुलिस देखकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्कूटी सवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार के पास से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम हरप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम हजरतपुर बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।







