Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन...

पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को मुक्त करवाया

पटना। राजधानी पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने देर रात कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी की और तीन लड़कियों को मुक्त कर लिया। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाले थे। हालांकि इस गिरोह को चलाने के आरोपी पति-पत्नी फरार हैं। इधर, पुलिस ने मुक्त कराई गई सभी युवतियों से पूछताछ के आधार पर छानबीन शुरू करते हुए उन्हें बालिका गृह भेज दिया है।

पति-पत्नी चलाते थे सेक्स रैकेट

पटना पुलिस के सामने देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि गैंग का सरगना पति पत्नी हैं। पति आदित्य आनंद उर्फ़ अमन भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसा कर लाता है साथ ही वही ग्राहक भी खोजता है। फिर अमन और उसकी पत्नी ग्राहकों के साथ डील फाइनल होने पर युवतियों को पटना के करबिगहिया, मीठापुर और बाईपास समेत अन्य इलाकों में होटल में भेजता था।

नौकरी के नाम पर फंसाया, करवाने लगा गंदा काम

पुलिस की पकड़ में आई एक नाबालिक लड़की ने बताया कि दिसंबर में वह अपने घर से भाग कर पटना आई थी। पटना जंक्शन पर उसकी मुलाकात आदित्य आनंद से हुई जिसने नौकरी का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती ने बताया कि आदित्य ने नौकरी के साथ ही मुफ्त रहने खाने की भी बात कही थी और अपने साथ लेकर कदमकुआं चला गया फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गंदा काम किया। बंधक बनाकर लगातार हमसे गंदा काम करवाने लगा।

लड़कियों की उम्र के हिसाब से लगता था रेट

युवती ने बताया कि लड़कियों को झांसे में फंसा कर अपने चंगुल में लेने के बाद उसे नशीली दवा खिला कर उसके साथ गलत काम किया जाता है। ग्राहकों से नई और नाबालिग लड़कियों का रेट भी अधिक लिया जाता है साथ ही उनकी डिमांड भी अधिक होती है। पति पत्नी फोन पर ग्राहकों से बातचीत कर फिर व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। डील फाइनल हो जाने पर फिर उन्हें होटलों में भेजा जाता था।

युवती की तलाश में पहुंची थी पुलिस

मामले में एसएसपी के निर्देश पर कदमकुआं थाना की पुलिस टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए दिसंबर में गुम हुई लड़की की खोज करते हुए पोस्टल पार्क पहुंची। जांच टीम में कदमकुआं थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई अनु सिंह, साजिद अख्तर दल बल के साथ जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क के खास महल स्थित एक मकान में छापेमारी की और एक नाबालिग लड़की सहित तीन लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

सरगना पति पत्नी गए हैं महाकुंभ स्नान के लिए

मामले में पुलिस ने जब गैंग के सरगना पति पत्नी आदित्य आनंद उर्फ़ अमन और उसकी पत्नी हनी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह महाकुंभ स्नान के लिए गए हैं। जिस मकान में छापेमारी की गई थी वह मकान भी अमन ने अपने नाम पर किराया पर लिया था। हालांकि पुलिस सरगना पति पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...