Sunday, September 20, 2026
Home Crime India एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी अंजलि की हत्या के आरोपी विश्वा को...

एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी अंजलि की हत्या के आरोपी विश्वा को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

भोली-भाली लड़कियों का उठाता था फायदा 

हुबली। कर्नाटक पुलिस ने एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी अंजलि अंबिगेरा की हत्या के मामले में आरोपी विश्वा उर्फ गिरीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरंभिक जांच से पता चला है कि विश्वा आदतन चोर था और भोली-भाली लड़कियों का फायदा उठाता था। उसे शराब की बुरी लत थी और चोरी की कोशिश में पकड़ा भी गया था। वह एक बाइक चोर गिरोह का सदस्य भी था।

आरोपी भोली-भाली लड़कियों को निशाना बनाता था, उनके साथ प्यार को नाटक करता था और उनसे सोना-चांदी तथा नकदी वसूलने के लिए उनकी भावनाओं का फायदा उठाता था। जब अंजलि ने उसे ऐसा कुछ भी देने से मना कर दिया और उसके साथ मैसुरू जाने से साफ इनकार कर दिया तो उसने उसकी निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी।

दावनगेरे में आरोपी की तलाश में जुटी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथ कोई मोबइल फोन लेकर नहीं गया था और अंजलि की हत्या से पहले 15 दिन तक अपना मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया था जिस कारण पुलिस को उस तक पहुंचने में समय लगा।

बेंदीगेरी पुलिस को आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का पता था। इसके बावजूद अंजलि के परिवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई न करना पुलिस की लापरवाही दिखाता है। आरोपी बुधवार तडक़े 5.30 बजे युवती के घर में घुस गया और सो रही पीडि़ता पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह युवती को मारकर भागने में कामयाब रहा।

उस समय युवती की दादी और दो बहनें घर में मौजूद थीं। आरोपी ने युवती को पूरे घर में घसीटा, उसे लात मारी और चाकू से वार किये। इसके बाद उसने उसे रसोई घर में धक्का दिया और फिर चाकू से वार किये।

विश्वा अंजलि पर बिना अपने परिवार को बताये उसके साथ मैसुरू जाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी का चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है। वह बाइक चोर के रूप में जाना जाता है।
एमसीए की छात्रा नेहा हीरेमथ की हत्या के बाद इस तरह की एक और घटना ने शहर को स्तब्ध कर दिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...