Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस ने 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को...

पुलिस ने 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को दबोचा 

हरियाणा। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने नशा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद की टीम ने नाई वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। दोनों आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन की टेपिंग के साथ पाकिस्तान करंसी का 10 रुपये का आधा नोट लगा हुआ है। इस प्रकार से सप्लाई की गई थी, जिसे की हवाला का पैसा सप्लाई किया जाता है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान 19 वर्षीय अभिषेक निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा और 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र गुरचंद निवासी नरुआना, जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र पर आधारित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही है।

पुलिस को देख भगाने लगे थे कार
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान शहर सिरसा के चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक कार में सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की टीम को देखकर उन्होंने कार वापस मोड़ने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर जब राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। आठ पैकेट में पुलिस को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।

पंजाब से खरीदकर लाए थे युवक
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि वे हेरोइन पंजाब से खरीद कर लाए थे। इसे सिरसा शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान हेरोइन बरामदगी में पाकिस्तान करंसी का नोट भी मिला है। इसलिए पाकिस्तान से तार जुड़े होने की संभावना से भी इनकार नही किया जा सकता है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...