Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand महंगे शौक पूरा करने के लिए बंद घरों में चोरी करने वाले...

महंगे शौक पूरा करने के लिए बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी कर सुनसान जगह पर छुपा दी थी ज्वैलरी

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि वादी नमनदीप पुत्र दीपा जग्गा निवासी विद्या विहार कारगी रोड देहरादून ने थाने आकर तहरीर देकर बताया कि दोपहर के समय वह सपरिवार अपने किसी कार्य से हरिद्वार गये थे, जब घर वापस आये तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पडा था।

किसी अज्ञात चोर ने घर से सोने चाँदी की ज्वैलरात चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया एवं थाने स्तर पर पुलिस ने टीम गठित की पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया कि फुटेज में दिखे संदिग्ध की तलाश की एवं अपने मुखबिर तंत्र से पता चला कि घटना में शामिल दोनों अभियुक्त दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में ओम सिटी क्षेत्र में घूमने रहे है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ओम सिटी को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की चेकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया अभियुक्तो की तलाशी के दौरान उनके पास से ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने ज्वैलरी को विद्या विहार, पटेलनगर मे एक बंद घर से चोरी करना कबूल किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने महंगे शौकों को पूरा करने तथा नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते है उन्होंने बताया कि हम मेरठ से देहरादून घूमने के लिए आए थे। कारगी रोड के पास एक कॉलोनी से गुजरने के दौरान दोनों अभियुक्तो को एक बंद मकान दिखाई दिया जिसके गेट पर ताला लगा हुआ था कुछ देर उक्त घर की रैकी करने के बाद अभियुक्तो ने रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं चोरी की गई अधिकतर ज्वैलरी को पटेल नगर क्षेत्र में ही एक सुनसान इलाके में छुपा दिया तथा घटना में चुराई गयी कुछ ज्वेलरी तथा नगदी लेकर वापस मेरठ चले गए एवं चुराई गई ज्वेलरी को ले जाने के लिए वापस देहरादून आए थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन पुत्र नानक निवासी कासमपुर खेडी, थाना कंकरखेडा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश। सलीम पुत्र तस्लीम अहमद निवासी एल0-690 लोहियानगर, थाना लोहियानगर, जनपद मेरठ के रूप में हुई।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...