Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने...

बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देहरादून। बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग पांच लाख रूपये का सामान बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर दलवीर सिंह निवासी ग्राम खैरी द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह किसी कार्य से अपने परिवार के साथ बाहर गये थे, इस दौरान किसी ने उसके घर मे घुसकर अलमारी तोडकर घर में रखे नगद 40 हजार रुपये और कीमती ज्वैलरी चोरी कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई।

घटना स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से सौंग नदी पुल के पास तलाशी अभियान के दौरान शिवम पुत्र भूरा कुमार तथा साहिल पुत्र चमन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रूपये मूल्य की ज्वैलरी तथा 40 हजार रूपये नगद बरामद किये गए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो गांव/मौहल्लों में फेरी लगाकर चादर/कपडे आदि बेचने का कार्य करते हैं। फेरी के काम से गांव/मौहल्लों में घूमने के दौरान वे दोनों रैकी करते हुए बन्द घरो को चिन्हित करते है एवं मौका देखकर चिन्हित किये गए घरो मे चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...