Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शासकीय कर्मचारी के फोन को चोरी कर खाते से पांच लाख रुपये...

शासकीय कर्मचारी के फोन को चोरी कर खाते से पांच लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश। उमरिया में शासकीय कर्मचारी के फोन को चोरी कर उनके खाते से लगभग पांच लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को आखिरकार साइबर सेल की मदद से उमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, यह कम ही होता है जब पुलिस तत्परता दिखाती है और तत्काल ही उनके पैसों को रिकवर भी करा ले। बहरहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया का है। जहां 18.09.2024 को फरियादी शिवकुमार सिंह निवासी सिंगलटोल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि फरियादी मुख्य अभियंता कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत है। 10.09.2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी का सैमसंग कंपनी का फोन चोरी कर लिया गया एवं आवेदक के फोन में लगी बैंक खाते से रजिस्टर्ड सिम का उपयोग करते हुए खाते से चार लाख 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 473/24 धारा 303 (2), 318 (4), 336 (3) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। साइबर सेल उमरिया द्वारा आवेदक के खाता स्टेटमेंट की जानकारी प्राप्त कर बारीकी से अवलोकन किया गया। आवेदक के खाते से स्थानांतरित की गई राशि से संबंधित लाभार्थियों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए आरोपी की पहचान किए जाने के प्रयास किए गए।
साइबर सेल द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप आरोपी की पहचान घनश्याम काछी उम्र 29 साल निवासी ग्राम चंदवार जिला उमरिया की गई, जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस पर आरोपी द्वारा उक्त कृत्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से चोरी गया मोबाइल जब्त कर मामले में तीन लाख 60 हजार रुपये त्वरित रिकवर किए गए हैं। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है। आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश के पालन में उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी कोतवाली उनि बालेन्द्र शर्मा, सउनि अमर सिंह, प्रआर दिलीप गुप्ता एवं साइबर सेल उमरिया से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को दृष्टिगत एवं संबंधित केस को ध्यान में रखते हुए उमरिया पुलिस आमजन से अपील करती है, स्मार्टफोन के खो जाने पर सर्वप्रथम अपने खाते से रजिस्टर्ड नंबर को नजदीकी सिम रिटेलर के माध्यम से वापस निकलवा लें अन्यथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। जागरुकता ही साइबर अपराधों से सर्वश्रेष्ठ बचाव है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...