उत्तरकाशी। पुरोला थाना क्षेत्र में नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुरोला पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को थाना पुरोला क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से कहीं चले जाने और वापस घर नहीं आने के सम्बन्ध में परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई।
पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने 21 वर्षीय राहुल कुमार को मात्र 18 घण्टे के भीतर डामटा से गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, रोशन तोमर, प्रिया थे।







