Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कमरे में कंबल से लिपटे मिले शव के मामले में पुलिस ने...

कमरे में कंबल से लिपटे मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी के इलायचीपुर में कमरे में कंबल से लिपटे मिले शव के मामले में हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या उसके प्रेमी इमरान उर्फ सोनू (38) निवासी सरला विहार थाना अंकुर विहार ने 22 अप्रैल की दोपहर दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने शव को कंबल में लपेटा और तीन अलग-अलग जगह से बांधा। दोपहर से सारी रात शव के बराबर में सोया। 23 अप्रैल की सुबह होने पर मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो इमरान कमरे का ताला लगाकर हरिद्वार भाग गया।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 24 अप्रैल को सड़ी-गली हालत में महिला का शव मिला था। मकान मालिक ने बताया कि उनके मकान में किराये पर कमरा लेकर इमरान उर्फ सोनू रहता था और पेंट पुट्टी का काम करता था। इमरान के पास महिला आती जाती रहती थी और इमरान इसे अपनी पत्नी बताता था। इमरान को ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इमरान ने बताया कि कृष्णा देवी से उसकी मुलाकात मिड-डे मील का खाद्यान्न आपूर्ति करने के दौरान हुई। वह दिल्ली के एक स्कूल में बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाती थी। अवैध संबंधों के चलते उन्होंने किराये पर कमरा लिया। इमरान महिला की नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखता था। हत्यारोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपनी बेटी को लेकर आए और तीनों कहीं दूर जाकर रहेंगे। महिला ने बेटी पर गलत नजर रखने का विरोध किया। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद इमरान ने दुपट्टे से गला घोटकर महिला की हत्या कर दी और करीब 17 घंटों तक शव के पास कमरे में रहा।

महिला दिल्ली से 22 अप्रैल को इमरान से मिलने आई, जहां उसकी हत्या हो गई। दो दिनों तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसके पांचों बेटे-बेटियां हाथ में मां का फोटो लेकर गली-मोहल्लों में तलाश कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बच्चों को महिला की हत्या होने की बात बताई। इसके बाद वह ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और पोस्टमॉर्टम पर रखे शव की शिनाख्त की। बड़े बेटे ने इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

महिला के पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि दूसरी शादी बुलंदशहर निवासी युवक से की। पहले से दो और दूसरे पति से तीन बच्चे हैं। महिला ने दूसरा पति भी छोड़ दिया और वह दिल्ली में पांचों बेटे-बेटियों को लेकर रहने लगी। महिला का बड़ा बेटा 23 वर्ष का है। जबकि हत्यारोपी इमरान का निकाह 15 साल पहले बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में हुआ। इमरान का एक बेटा पांच तो दूसरा सात साल का है। नशे की लत के चलते पत्नी ने इमरान से तलाक ले लिया और बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

RELATED ARTICLES

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...