Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ एक को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ एक को किया गिरफ्तार 

देहरादून। पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन थापा पत्नी वरदान थापा निवासी बेल रोड, सोसाइटी एरिया नजदीक तुलसी विहार भारूवाला ग्रांट ने थाना क्लेमनटाउन पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह 7 मार्च 25 को अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन के लिये गयी थीं। जब वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था तथा घर के अन्दर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखी गयी नगदी तथा ज्वैलरी को चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों ने घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चौक करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये लोगों की अध्यतन स्थिति का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई थी। उनसे पूछताछ में घटना में शामिल 2 अन्य आरोपी अकरम तथा मुन्तजिर का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी तथा घटना में शामिल अकरम अली पुत्र मौसम अली को गत दिवस छुटमलपुर बाईपास पर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई।

पूछताछ में अकरम अली ने बताया कि वह वर्तमान में होटल ढाबों में खाना बनाने का काम करता है तथा अपने साथी शाकिब व मुंन्तजिर के साथ मिलकर देहरादून की आवासीय कॉलोनियों में बन्द घरों की रेकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अजांम देते है। उसने पूर्व में भी सहारनपुर तथा देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनमें वह व उसके साथी सहारनपुर तथा देहरादून से जेल जा चुके हैं। आरोपी अकरम पूर्व में थाना रायपुर से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...