Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पशु चोर गिरोह के पांच गुर्गाें को पुलिस ने दबोचा, एक देसी...

पशु चोर गिरोह के पांच गुर्गाें को पुलिस ने दबोचा, एक देसी पिस्तौल हुई बरामद, मामला दर्ज   

हरियाणा।  दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी जिले में सक्रिय भैंस चोर गिरोह की शुक्रवार रात दादरी पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 16 राउंड फायर हुए और पुलिस टीमों ने आरोपियों के वाहन के चारों टायर पंक्चर कर पांच लोगों को काबू कर लिया। सभी आरोपी उत्तर-प्रदेश के रहने वाले हैं और उनसे एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दादरी सीआईए प्रभारी की तहरीर पर भिवानी सदर थाना में केस दर्ज किया गया है।

दादरी डीएसपी दिनेश यादव ने शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता कर पशु चोर गिरोह के पांच गुर्गाें को मुठभेड़ के बाद काबू करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में पिछले करीब सवा माह से भैंस चोर गिरोह सक्रिय था। जिला पुलिस ने गिरोह की लोकेशन का पता लगाने के लिए मुखबरी नेटवर्क को एक्टिव किया जबकि साइबर सैल की मदद भी ली।

शुक्रवार रात दादरी पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर-प्रदेश निवासी भैंस चोर गिरोह दादरी की तरफ आ रहा है। इस आधार पर पांच टीमें गठित कर बौंदकलां नहर पुल पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद खेरड़ी मोड़ की तरफ से यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर की पिकअप आई और नाकाबंदी देखकर चालक वापस खेरड़ी मोड़ की तरफ पिकअप भगा ले गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने पीछा किया तो पिकअप सवारों की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। गनीमत रही गोली अगले शीशे में लगने के बाद भी किसी जवान को नहीं लगी। वहीं, पिकअप सवार चोर गिरोह ने अपना वाहन भिवानी की तरफ मोड़ दिया। वहीं, दादरी पुलिस ने भिवानी जिले की खरक चौकी पुलिस को इसकी जानकारी देकर नाकाबंदी कराई।

पुलिस के दो वाहनों को मारी टक्कर, तीन जवान घायल
चोर गिरोह ने खरक पुलिस चौकी की नाकाबंदी देखकर यू-टर्न लेकर फिर से वाहन रोहतक की तरफ घुमा दिया। इतना ही नहीं पीछा कर रही दादरी पुलिस टीम के दो वाहनों को पिकअप से टक्कर मारी गई। इसके चलते दोनों पुलिस वाहनों में सवार बौंदकलां एसएचओ सतबीर, पीएसआई विशाल और हेड कांस्टेबल रोहित घायल हो गए।

खरक चौकी पुलिस के हवाले किए आरोपी
दादरी पुलिस टीमों ने 15 राउंड फायर कर आरोपियों की पिकअप के चारों टायर पंक्चर कर दिए। इसके बाद उसमें सवार उत्तद-प्रदेश के बुलंदशहर के गांव बरतौली निवासी राजू,रिहान, पेटू, बाबा और आशान को काबू कर लिया गया। उनके खिलाफ भिवानी सदर थाने में केस दर्ज हुआ है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...