Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने...

नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, हेरोइन, पिस्तौल समेत कई चीजे बरामद 

पंजाब।  फिरौती वसूलने, नशा, हथियारों की तस्करी करने वाले आठ आरोपियों को जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जगरूप सिंह उर्फ जूपा निवासी गांव चणनके, करणदीप सिंह निवासी गांव जलाल उस्मा, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव महिसमपुरा खुर्द, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी अटारी, लवप्रीत सिंह निवासी मसीत वाली गली, जुगराज सिंह उर्फ जग्गा, खलचियां निवासी निशान सिंह और वडाला खुर्द गांव निवासी वरिंदर सिंह उर्फ साजन हैं।

इन आरोपियों से पुलिस ने छह पिस्तौल, साढ़े चार किलो हेरोइन, डेढ़ लाख ड्रग मनी, 16 कारतूस, एक कार, एक बाइक, वजन तोलने वाले तराजू और 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल, एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह उर्फ लव और लवप्रीत सिंह नशा तस्करी का धंधा करते हैं और कहीं पर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जा रहे है। दोनों बाइक पर थे। ट्रैप लगाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों के बारे में बताया जोकि खालसा काॅलेज के पास पीजी में रह रहे थे। इसी के तहत टीम तैयार कर पीजी में रेड की गई और वहां से अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मौके पर इन आरोपियों से साढ़े चार किलो हेरोइन, छह पिस्तौल, 16 कारतूस, एक कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि साढ़े चार किलो हेरोइन और हथियारों की यह खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय हद में उतारी थी। यह सारा अवैध कारोबार वे यूके बैठे कुख्यात तस्कर धर्मा संधू के इशारे पर चला रहे हैं। धर्मा के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं और चार साल पहले वह किसी तरह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर विदेश भागने में कामयाब हो गया था। फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...