Friday, September 18, 2026
Home Crime India शोसिअल साइट्स के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने...

शोसिअल साइट्स के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान।  टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन झांसा देकर पैसा लूटने वाले ये साइबर ठग दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग से वास्ता रखते हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम बरामद की है।

पिछले दिनों नागौर जिले की मेड़ता सिटी में रहने वाली अमनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुछ लोग उसे लगातार व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में पैसे जमा करवाने और पैसे डबल करवाने का झांसा दे रहे हैं। इन साइबर ठगों ने एक टॉप वीआईपी स्टॉक ग्रुप बना रखा था, जिसमें ये शेयर मार्केट की जानकारी साझा करते थे।

अमनदीप ने बताया कि ग्रुप के एडमिन ने उससे एक फर्जी एप सीएचसी – एसईएस डाउनलोड करवाकर शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्टमेंट का झांसा देकर अलग-अलग फर्मों में कुल 20 लाख 35 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागौर से आठ आरोपियों को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएस, साईबर थाना, नागौर उम्मेदसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को मेड़ता निवासी महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों विकास बंसल, मनोज बंसल, रामकुंवर रमन, गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, राजेश कुमार गोयल, तुषार गर्ग और परमजीत खरब उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

आमजन से अपील

पुलिस ने लगातार ऐसे मामलों को देखते हुए आमजन से अपील की है कि किसी प्रलोभन या लालच में आकर किसी को पैसे नहीं भेजें। साथ ही किसी के साथ अपना एटीएम कार्ड या सिम का लेनदेन करें। ऐसा करने से आपको भी किन्हीं परिस्थितियों में जेल जाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...