Thursday, June 18, 2026
Home Crime India मनरेगा योजना के लाभार्थियों की राशि ठगने वाले साइबर ठगों को पुलिस...

मनरेगा योजना के लाभार्थियों की राशि ठगने वाले साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर कर रहे थे ठगी 

बिहार। वैशाली साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में तकनीकी उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान उमाकांत साहनी के पुत्र निखिल कुमार और दिनेश साहनी के पुत्र मनदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, 309 एटीएम कार्ड, 234 सिम कार्ड, एक माइक्रो एटीएम, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 53 लोगों के आधार कार्ड की छायाप्रतियां, कई डायरी, दस्तावेज और मनरेगा योजना से संबंधित 35 फाइलें बरामद की हैं।

साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। मौके पर सदर टू एसडीपीओ ओमप्रकाश भी मौजूद रहे। डीएसपी चांदनी सुमन ने बताया कि दोनों आरोपित मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों की राशि निकालकर हड़प लिया करते थे। इसके अलावा ये लोग ‘दानवी फाइनेंस सर्विस लिमिटेड’ नाम की फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर आम लोगों से ठगी करते थे। उनके पास इस कंपनी के नाम का कोई वैध लाइसेंस नहीं है।

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने काजीपुर थाना के सहयोग से पहेतिया गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी मनदीप कुमार पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे सशस्त्र बलों की मदद से पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, फर्जी फाइनेंस कंपनी से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए गए। इसके बाद मनदीप की निशानदेही पर निखिल कुमार के घर पर छापेमारी की गई। वहां से दो मोबाइल फोन, 309 एटीएम कार्ड, 234 सिम कार्ड, एक माइक्रो एटीएम डिवाइस, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, मनरेगा की 35 फाइलें, 32 लोगों के आधार कार्ड की छायाप्रतियां और एक डायरी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी लोन देने के बहाने लोगों से उनके दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर ठगी करते थे। इसके अलावा वे फिनो पेमेंट बैंक में मजदूरों के नाम पर खाते खुलवाकर, उसमें मनरेगा की राशि आने पर कुछ रकम मजदूरों को देकर शेष राशि अपने या अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। मजदूरों को नया सिम दे दिया जाता था, जिससे उन्हें अपने खाते की जानकारी न मिल सके।

जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर भी ये लोग लोगों की निजी जानकारी, आधार कार्ड और अंगूठे का निशान ले लिया करते थे। पूरे मामले में साइबर थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय मुखिया और मनरेगा पदाधिकारी किशन गुप्ता की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज और फाइलें आम नागरिक के पास से मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...