Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाबालिग छात्रा की लाश के टुकड़े बोरे से हुए बरामद, जाँच में...

नाबालिग छात्रा की लाश के टुकड़े बोरे से हुए बरामद, जाँच में जुटी पुलिस 

खगड़िया। एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की लाश के टुकड़े एक बोरे से बरामद हुई। घटना अलौली प्रखंड स्थित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के केहुना गांव की है। छात्रा की पहचान केहुना गांव निवासी रंजन पासवान की पुत्री ख़ुशी कुमारी (17) के रूप में की गई है। लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि युवती बीते शनिवार से गायब थी। इधर लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का इस घटना को लेकर यह शक है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। बहादुरपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। लड़की की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शव कई भागों में काट कर फेंका गया है। सोमवार को युवती का शव उसके घर से करीब 1 किलोमीटर दूर मूसमारा चौर (खेत खलिहान) में बोरे मे बंद मिली। लाश कई टुकड़ों में बंटी हुई है। वहीं कमर से नीचे का हिस्सा बरामद नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि मृतका शनिवार को घर से निकली थी। तब से वह गायब थी और सोमवार को ग्रामीण के द्वारा घर वालों को इसका पता चला। हालांकि घर वालों ने युवती के लापता होने की सूचना पुलिस में नहीं दी थी। घर वालों का कहना है कि उन्होंने अपने सगे संबंधियों के यहां युवती की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

नाम नहीं छापने की शर्त पर केहूना गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि लड़की की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी घटना का कारण नहीं बताया है। ग्रामीण की माने तो इस कांड में प्रथम दृष्टया परिजनों की भूमिका शक के घेरे में है। घटना के बाद पुलिस शव के बाकी के हिस्सों को ढूंढ रही है। साथ ही एफएसएल की टीम को भी जांच में लगाया गया है। अलौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का उद्वेदन कर घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...