Saturday, September 19, 2026
Home Crime India धारदार हथियार से की माता-पिता की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धारदार हथियार से की माता-पिता की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के हताहरपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पुत्र ने धारदार हथियार से अपने माता (सौतेली मां) और पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई।  बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल पर जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। सात महीने पहले ही पिता ने दूसरी शादी की थी। इसके बाद से सौतेली मां और बेटे के बीच विवाद होने लगा। आरोपी अभिषेक कुमार (25वर्ष) ने पहले सौतेली मां के साथ ही मारपीट की। इसी बीच बचाव करने उसके पिता आ गए। यह देख अभिषेक ने कुल्हाड़ी उठाकर अपने पिता और सौतेली मां पर वार कर दिया।

इधर, घटना के बाद अभिषेक को अपने किए पर पछतावा भी हुआ और वह आननफानन में पिता और सौतेली मां को लेकर चकिया स्थित एक अस्पताल भी गया लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुत्र द्वारा हत्या किए गए भगवान साह भी आज से 20 साल पहले अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस ने हत्यारे पुत्र अभिषेक कुमार एवं उसकी पत्नी और बहन को हिरासत में ले लिया है,एवं दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। इधर, मोतिहारी में एक साथ हुई डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हुई यह घटना प्रतीत होती है । मोतिहारी पुलिस हत्यारा अभिषेक कुमार के साथ उसकी पत्नी एवं बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...