Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पति से अलग रह रही महिला के साथ पंडित ने जबरन किया...

पति से अलग रह रही महिला के साथ पंडित ने जबरन किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश। पति से अलग रह रही महिला के साथ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले बलराम पंडित के खिलाफ शहर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पंडित ने महिला से 20 लाख रुपये भी ले लिए हैं और लौटाने की बात पर धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका विवाह तीन साल पूर्व हुआ था, लेकिन एक साल बाद उसका अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वो अपने पिता के घर पर रह रही थी। इस दौरान पिता के घर कथा करने के लिए पंडित बलराम पिता कारूलाल जोशी निवासी ग्राम नौगांवा थाना वायडीनगर आया। यहां महिला की बलराम से पहचान हुई। इसके बाद बलराम ने महिला को अपना मोबाइल नंबर दिया। इसी पर दोनों बातचीत करने लगे।

इस दौरान बलराम ने भी पत्नी से तलाक होना बताकर महिला को शादी का ऑफर दिया। वहीं अपने साथ रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 202 में ले गया। यहां महिला की इच्छा के विरुद्ध बलराम ने उससे संबंध बनाए। इसके बाद वो लगातार जबरन संबंध बनाता रहा। मना करने पर हमेशा शादी का झांसा देता था।

बलराम ने महिला से टुकड़े-टुकड़े में करीब 20 लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन बाद में जब पीड़ित महिला ने पंडित बलराम से रुपये मांगे तो बलराम आनाकानी करने लगा। इतना ही नहीं 6 मार्च 2024 की रात भी करीब 10 बजे बलराम ने फ्लैट नंबर 202 में जल्द शादी करने की कहकर दुष्कर्म किया। इसके बाद रात में ही डेढ़ बजे अपने पापा की तबीयत खराब बताकर यहां से चला गया। सुबह बलराम की मां आई और बोली की बलराम का विवाह हो गया है और उसको एक बेटी भी है। उसके साथ कोई रिश्ता नहीं हो सकता है। इससे वो हक्की-बक्की रह गई।

बलराम जब वापस महिला के पास आया तो उसने बलराम पर शादी का दबाव बनाया और अपने रुपये मांगे तो बलराम ने शादी से मना करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बलराम के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (एन), 506, 406 के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...