Thursday, March 19, 2026
Home Crime India व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हॉर्स रेसिंग पर बेटिंग कराने वाले मुख्य आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर इलाके से पकड़ा गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी “महाकाल” और “एके रेसिंग” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन जुए का पूरा नेटवर्क चला रहा था। इस गिरोह के तार मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों—मनोज कुमार सिंह, अजय वाधवानी, पवन शर्मा और एक अन्य—की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

साइबर सेल के अनुसार, राघवेंद्र सिंह मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है और फिलहाल तिलमापुर में रहकर इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़ता था और रोजाना होने वाली हॉर्स रेस की जानकारी साझा कर उनसे पैसे लगवाता था।

गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। बेटिंग करने वाले लोगों से रकम एक तय बैंक खाते में मंगाई जाती थी, जिसे आरोपी का रिश्तेदार संचालित करता था। इसके बाद यूपीआई के जरिए रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर लिया जाता था। जो लोग रेस जीतते थे, उन्हें पैसा वापस कर दिया जाता था, जबकि हारने वालों की रकम गिरोह अपने पास रखता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि रेस के नतीजे एक वेबसाइट के जरिए चेक किए जाते थे और उसी आधार पर भुगतान किया जाता था। लोगों को झांसे में लेने के लिए जीतने वालों की तस्वीरें और स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर किए जाते थे, जिससे नए लोग भी आसानी से इस जाल में फंस जाते थे।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कोविड काल के दौरान इस धंधे से जुड़ा था। गोवा में नौकरी के दौरान उसे हॉर्स रेसिंग और बेटिंग की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने व्हाट्सएप के जरिए अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया।

RELATED ARTICLES

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...