Friday, September 18, 2026
Home Crime India 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार 

83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार 

हिमाचल। प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक गाड़ी से 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक की खेप बरामद की है। इस मामले में कार सवार राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सोनू भाटिया (25) निवासी गांव केशवाना राजपूत, डाकघर कोटपुतली, तहसील कोटपुतली, राजस्थान के तौर पर हुई। एएनटीएफ की कांगड़ा यूनिट को सूचना मिली कि राजस्थान से तस्करी कर मादक द्रव्य पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। पता चला कि सोनू भाटिया प्रमुख सप्लायर है।

इसके बाद एएनटीएफ ने आरोपी की काबू करने के लिए जाल बिछाया। टीम ने बणे दी हट्टी से गगरेट को जाते मुख्य मार्ग से अंबोटा इंडस्ट्रीयल एरिया को जाने वाले लिंक रोड के पास नाका लगाया। राजस्थान नंबर की एक कार वहीं आकर रुकी। टीम को देखकर युवक गाड़ी भगाने का प्रयास करने लगा। टीम ने उसे वहीं रोक लिया और पहचान पत्र मांगा। इसके बाद पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम सोनू भाटिया है। जब गाड़ी की जांच की गई तो चालक सीट के नीचे एक पॉलीथिन का लिफाफा मिला।
जिसे खोलने पर उसमें दो अलग-अलग लिफाफों में पाउडर मिला। एक लिफाफे में 83.28 ग्राम हेरोइन और दूसरे में 94.72 ग्राम स्मैक पाई गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली एएनटीएफ में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल रजनीश शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एएनटीएफ कांगड़ा यूनिट ने राजस्थान तस्कर को पकड़ा है। आरोपी नशा कहां लेकर जा रहा था और अभी तक कितनी बार सप्लाई दे चुका है। इसकी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...