काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पैन डायरी व 1250 रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी का 13 जुआ अधिनियम में चालान किया है।
कुंडा थाना के मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर चन्द ने ग्राम सरवरखेड़ा की ओर जाने वाले सड़क के तिराहे पर सट्टे की खाईबाड़ी करते मदर कालोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी फैजान अली पुत्र अहमद नवी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1250 रुपये की नगदी, पैन और डायरी बरामद की। पुलिस ने आरोपी का 13 जुआ अधिनियम में चालान किया है।







