पंजाब। मोहाली में एक युवक ने पहले युवती का भरोसा जीता और इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींची। बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाला। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। अब सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि परिवार ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह फाजिल्का का रहने वाला है।







