सोनीपत। सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव मिलने की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना व राजकीय रेलवे थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पार्क राजकीय रेलवे थाना पुलिस के क्षेत्र में होने के चलते मामले की जांच रेलवे पुलिस करेगी। महिला का गले में बंधे शॉल से ही गला दबाने का अंदेशा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है।
पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या, अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू
RELATED ARTICLES







