Thursday, May 14, 2026
Home Crime Uttarakhand हरिद्वार में आत्महत्या नहीं, पत्नी और बेटी ने मिलकर की थी पति...

हरिद्वार में आत्महत्या नहीं, पत्नी और बेटी ने मिलकर की थी पति की हत्या-पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Haridwar Crime News: हरिद्वार जिले में दो अप्रैल को सामने आए एक कथित आत्महत्या के मामले ने पुलिस जांच के बाद बड़ा मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन विस्तृत जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला हत्या का था, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बबलू नाम के व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर की थी।

शनिवार को एसपी सिटी अभय सिंह ने मायापुर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, बबलू के नाबालिग बेटे ने सबसे पहले सच्चाई सामने रखी। घटना दो अप्रैल की रात श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहड़पुर गांव में हुई थी, जहां पूजा नाम की महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। इसी बीच मृतक के भाई राजू ने तहरीर देकर दावा किया कि बबलू की हत्या उसकी पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक ने मिलकर की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई।

पूछताछ में बबलू के बेटे ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में उसके पिता का मुंह तकिए से दबाकर हत्या कर दी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया। पत्नी ने स्वीकार किया कि उसके अवैध संबंधों के बारे में बबलू को पता चल गया था, जिसके बाद वह अक्सर झगड़ा करता और मारपीट करता था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने बबलू को मारने की योजना बनाई।

घटना वाली रात महिला और उसकी बेटी ने बबलू की शराब में नींद की गोलियां मिलाईं। बबलू के बेहोश होने पर उन्होंने उसके हाथ-पैर दुपट्टों से बांध दिए और तकिए से दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को दूसरे कमरे में ले जाकर जहरीली दवा का घोल मुंह में डाल दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखे।

अगली सुबह महिला ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि पति रात में झगड़ा कर कहीं चला गया था और देर रात लौटकर आत्महत्या कर ली। लेकिन जांच में तथ्यों ने उसकी कहानी का भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने घटना स्थल से मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का पैक, स्टील का गिलास, दुपट्टे और तकिया बरामद किया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग बेटी को बाल संरक्षण प्रणाली के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...