Friday, September 18, 2026
Home Crime India जालंधर में नवजात तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नवजात तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

अपना ही बच्चा 3 लाख में बेचने वाला पिता गिरोह समेत काबू

पंजाब। जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर इलाके में संचालित एक बड़े नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई में सामने आया कि यह नेटवर्क लंबे समय से नवजात बच्चों की खरीद–फरोख्त कर रहा था और अब तक कई शिशुओं को 3 से 5 लाख रुपये में बेचा जा चुका है। मामले में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक पिता ने अपना ही नवजात बेटा 3 लाख रुपये में बेच दिया था। उसने अपनी पत्नी को यह कहकर गुमराह किया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है और उसकी बेहोशी की हालत में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया और सौदा फाइनल होने से पहले ही आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों की कस्टडी में सौंप दिया गया है।

पुलिस रिमांड में पता चला कि गिरोह की कमान मुख्य रूप से महिला आरोपियों के हाथ में थी। यह महिलाएं सरकारी अस्पतालों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर नजर रखती थीं, खासकर उन घरों पर जहां पहले से दो या अधिक बच्चे होते थे। पैसों का लालच देकर माता-पिता को बच्चों को बेचने के लिए उकसाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह (लुधियाना), रंजीत कौर, अमरजीत कौर (गांव कलां, लुधियाना), रीना (भैणी बाघा, मानसा), कुलविंदर कौर मनी (कुस्सा, मोगा), गगनदीप कौर (संत नगर, मोगा), रजनी (निगाहा रोड, मोगा) और बलजीत सिंह (घोलियां खुर्द, मोगा) के रूप में हुई।

22 नवंबर को नकोदर पुलिस ने इनोवा कार में बच्चे की डील करने पहुंचे जगजीत सिंह और उसकी मां रंजीत कौर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह गरीब परिवारों से बच्चे खरीदकर बेऔलाद दंपतियों को मोटी रकम में बेचता था।

RELATED ARTICLES

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...