Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India कांटों की झाड़ियों में मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

कांटों की झाड़ियों में मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

पटियाला। मां नौ माह आपकी कोख में जिंदगी की कुलाछें भरता रहा। आप भी मेरे पल-पल की आहट से खुशी महसूस करती रहीं। मुझे जरा सी तकलीफ पर आपका चैन छिन जाता। लोरियां सुनाती थीं, कहती थी बेटा तुझे फूलों के सेज पर पालूंगी। जन्म दिया तो भी आपने पहले अपनी छाती से लगाया। प्यार दुलार किया तो पल भर में आखिर ऐसी क्या मजबूरी हुई जो अपने कलेजे के टुकड़े को खुद से जुदा कर दिया।कांटों पर मैं चीखता रहा, लेकिन आपने मुड़कर एक बार भी नहीं देखा। ऐसा कुछ दर्द था 24 घंटे से पटियाला में हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़े नवजात का, जिसे जन्म देते ही मां ने ममता के आंचल से दूर कर कांटों पर फेंक दिया। कहा तो जाता है कि मांवा ठंडिया छावां होती हैं… ममता की मूरत होती हैं, लेकिन इस मासूम को तो यह भी नहीं पता आखिर उसे किस कसूर की सजा मिली। इस मासूम का एक ही सवाल है कि हे मां…अगर जिंदगी दी थी तो जीना भी सिखाया होता। आप जिस हाल में रहती मैं रह लेता। जो खिलाती खा लेता, जो पिलाती पी लेता। कभी किसी चीज के लिए जिद न करता। आपकी ममता की छांव ही हमारी हर खुशी थी। मैं आपके दूध का हर कर्ज अदा करता, लेकिन आपने तो मुझे जिंदगी भर के लिए लावरिस बना दिया।

घटना बनूड़-जीरकपुर रोड पर गांव बस्सी ईसेखान के सामने की है। गांव इसेखान का रहने वाला सरदूल रोड के किनारे जूस का स्टाल लगाता है। सरदूल ने बताया कि सुबह उसने अपनी दुकान खोली और फलों के छिलके गिराने के लिए झाड़ियों की तरफ गया तो नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो डर गया। बाद में लकड़ी के डंडे से कपड़े को हटाया तो नवजात नजर आया।

कपड़ों में लिपटा नवजात रो रहा था। इसकी सूचना तुरंत पत्नी को दी और साथ ही नगर कौंसिल बनूड़ के पूर्व प्रधान भजनलाल नंदा को बताया। मौके पर पहुंची पत्नी ने नवजात बच्चे को गर्म कपड़े में लपेटा और अपने सीने से लगा लिया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौंसिल के पूर्व प्रधान भजनलाल नंदा ने बताया कि सरदूल और उसकी पत्नी नवजात का पालन पोषण करने के लिए गोद लेना चाहते हैं। सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें बच्चा दे दिया जाएगा। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. रवनीत कौर ने बताया कि करीब नवजता एक दिन का है और पूरी तरह स्वस्था है। पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी आसपास के क्षेत्र में जानकारी हासिल कर रही है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...