Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के 650 करोड़ घोटाले में नया खुलासा, फर्जी कंपनियों...

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के 650 करोड़ घोटाले में नया खुलासा, फर्जी कंपनियों के जरिए टेंडर में हेरफेर का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित 650 करोड़ रुपये के दवा और उपकरण खरीद घोटाले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की जांच में अब मुख्य आरोपी और निजी सप्लायर राजीव रंगीला की भूमिका पूरी तरह सामने आ चुकी है। एफआईआर के मुताबिक, रंगीला का सरकारी खरीद व्यवस्था पर इस कदर दबदबा था कि विभाग के कई अधिकारी सिर्फ उसकी मुखौटा (शेल) कंपनियों के बिल पास करने का जरिया बनकर रह गए थे। फिलहाल आरोपी राजीव रंगीला फरार है और एसीबी की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 जांच में सामने आया है कि सरकारी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया गया था। पारदर्शिता को ठेंगा दिखाते हुए रंगीला ने दूसरों के नाम पर 5 मुखौटा कंपनियां—एफ मेड डिवाइसेज, टेक्नोक्रेट्स, राजश्री, आशी सर्जिकल एंड फार्मास्यूटिकल्स और एम साहिब एंड संस खड़ी कर रखी थीं। टेंडर के दौरान यही कंपनियां आपस में ही बोली लगाती थीं, जिससे बाहर से सब कुछ निष्पक्ष लगे, जबकि अंदरूनी तौर पर पूरा नियंत्रण अकेले रंगीला के हाथ में था।

 एसीबी के अनुसार, इन कंपनियों के पास न तो कोई पुराना अनुभव था और न ही जरूरी टर्नओवर, फिर भी अधिकारियों ने इन्हें तकनीकी रूप से योग्य (एलिजिबल) घोषित कर दिया। वहीं, असली सप्लायरों को बिना वजह रेस से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, खेल को छुपाने के लिए सरकारी पोर्टल पर फर्जीवाड़ा किया गया। जिन सामानों की सप्लाई और पेमेंट हो चुकी थी, उन्हें पोर्टल पर ‘प्रोसेस’ में दिखाया जाता रहा।

घोटाले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो सी-आर्म मशीन बाजार में करीब 25 लाख रुपये की आती है, उसे स्वास्थ्य विभाग को 1.10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर बेचा गया।

इस महाघोटाले के खिलाफ राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन जीटीबी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय इसे दबाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष ने एलान किया है कि बृहस्पतिवार को बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के बाहर भी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...