समालखा। होली के पर्व पर शहर के वार्ड चार के अंतर्गत पंचवटी काॅलोनी में गोली लगने से घायल हुए सरकारी अध्यापक की दिल्ली में निजी अस्पताल में मौत हो गई है। उनको होली के दिन उसके भतीजे ने ही गोली मारी थी। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी धरपकड़ में समालखा पुलिस की टीमें जुटी हैं। इससे पहले भी युवक अपने चाचा पर फायरिंग कर चुका है जिसमें वो बाल बाल बच गया थे।
वो पिता को लेकर सिवाह के पास निजी अस्पताल में आए। रक्त अधिक बह जाने से उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी रिंकू के पिता की छह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वो गांव से चला गया था। फिर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। रिंकू एक कंपनी में नौकरी करता था। उसकी नौकरी छुट गई थी। तब से रिंकू आपा खो बैठा है। रिंकू ने पहले भी उसके पिता पर गोली चलाई थी लेकिन वो इस हमले में बच गए थे लेकिन इस बार उसके पिता दिल्ली में इलाज के दौरान मौत से जंग हार गए।
समालखा थाना प्रभारी फूलकुमार बताया कि सोमवार को गोली चलने जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







