Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पांच हजार रुपये उधार न देने पर पड़ोसन का किया कत्ल, जांच...

पांच हजार रुपये उधार न देने पर पड़ोसन का किया कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब। पांच हजार रुपये उधार न देने पर खन्ना के शिबूमल चौक में बुधवार देर रात कमलेश रानी (65) का उसी की पड़ोसन ने कत्ल कर दिया था। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद आरोपी महिला शान अब्बास (35) को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना की अश्विन गोटियाल ने प्रेस वार्ता में किया, एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला कमलेश रानी के घर से 200 मीटर दूर पर रहती है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला सूट बेचने का काम करती है जिस वजह से उसकी कमलेश रानी के साथ पहचान थी, लखनऊ में आरोपी महिला की छोटी बहन की शादी थी, जिस वजह से वह कमलेश रानी से 5000 रुपये उधार मांग रही थी, परंतु कमलेश रानी पैसे देने से मना कर रही थी।

बुधवार की शाम आरोपी महिला कमलेश रानी के घर पहुंची और पांच हजार रुपये मांगने लगी मना करने पर दोनों में हाथापाई हुई। इसी बीच शान अब्बास ने एक किरच से उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। कान की बाली, सोने की चेन व घर पर रखी 35- 40 हजार नकदी लेकर वहां से फरार हो गई। खून से लथपथ महिला वहीं जमीन पर गिर गई, रात करीब 12 बजे जब कमलेश रानी के दोनों बेटे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था, जब वह अपनी मां के कमरे में गए तो देखा कि खून से लथपथ कमलेश रानी जमीन पर गिरी पड़ी थी। उनकी सांसें भी नहीं चल रही थी, उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

एसएसपी ने बताया कि वारदात के करीब तीन-चार घंटे में ही पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसके कब्जे से सोने के गहने व 4500 नकदी बरामद कर ली। रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला पिछले 25 साल से खन्ना में रह रही हैं, मूल रूप से ये लोग यूपी लखनऊ के रहने वाले हैं, इसका पति भी एक खोखा लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है, वह भी कपड़े बेचने का ही काम करती है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश महिला बुधवार देर शाम 7-8 बजे कमलेश रानी के घर दाखिल होती है। करीब 2-3 घंटे के बाद बाहर जाती है। आधी रात को करीब 12 बजे कमलेश के बेटे जब घर आते हैं तो हत्या के बारे में पता चलता है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...