Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन को लेकर पड़ोसी ने की धारदार हथियार से काटकर दो भाइयों...

जमीन को लेकर पड़ोसी ने की धारदार हथियार से काटकर दो भाइयों की हत्या, जांच शुरू

पूर्णिया। दो डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी ने धारदार हथियार से काटकर दो भाइयों की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति काफी गंभीर है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर शाम सरसी थानाक्षेत्र के कचहरी बलुआ गांव की है। जहां घटना पड़ोसी पुरुष और महिलाओं द्वारा आंख में मिर्च उड़ेल दी गई। उसके बाद धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कचहरी बलुआ निवासी लक्ष्मण राम के बेटे राजेंद्र राम (22) और उपेंद्र राम (30) के रूप में की गई है, जबकि इस घटना में सिंटू राम (28), सुमन देवी (26) और बिसेखा देवी घायल हैं।

घटना को लेकर घायल सुमन देवी ने बताया कि साल 1999 से दो डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी पांचू राम और वीरेंद्र राम से विवाद चल रहा है। आज शुक्रवार देर शाम को राजेंद्र राम घर के आंगन स्थित चापाकल की टटिया बांध रहा था। इसी दौरान पड़ोसी पांचू राम, वीरेंद्र राम, सुरेंद्र राम, गोनर राम, धीरेंद्र राम, अमित राम, रवींद्र राम और बेचन राम सहित अन्य लोग आए। फिर मेरे भाई राजेंद्र राम को उठाकर आंगन से बाहर लेकर चले गए। हम सब कुछ समझ पाते इतने में वे लोग धारदार हथियार से मेरे भाई को काटने लगे। जब हम लोग बचाने के लिए गए तो तेतरी देवी सहित अन्य महिलाओं ने हम लोगों की आखों में मिर्च उड़ेल दी। उसके बाद गाय-भैंस की तरह धारदार हथियार से काटने लगे, जिससे मेरे भाई राजेंद्र राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मेरा पति सिंटू राम, दूसरा भाई उपेंद्र राम और बहन बिसेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने राजेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़ा भाई उपेंद्र जिन्दगी और मौत से लड़ रहा है। वहीं, मृतक की दूसरी बहन सुशीला देवी ने बताया कि 1999 ई में ही दो डिसमिल जमीन मेरे पापा लक्ष्मण राम के नाम से बासगीत पर्चा बना हुआ है और हम सब वहीं पर रह भी रहे।

लेकिन 2005 ई. में पड़ोसी पांचू राम और वीरेंद्र राम द्वारा गलत तरीके से रशीद कटा ली गई है। जब हम लोगों को मालूम पड़ा तो डीसीएलआर के पास गए। इस पर उन्होंने भी रशीद को फर्जी बता दिया। उसके बाद भी ये लोग नहीं माने। इधर, पूरी घटना की जानकारी सरसी थाना पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना पर सरसी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...