Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सीवरेज का पानी निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी की...

सीवरेज का पानी निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

लुधियाना। मेहरबान की हरकृष्ण विहार कॉलोनी इलाके में सीवरेज का पानी निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने सुखविंदर सिंह (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। घायल सुखविंदर को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मृतक सुखविंदर की शिकायत पर अमरजीत कौर, उसके पति जगदीश, बेटी बिंद्री, बेटे बिंदर, बिंदर की पत्नी रानी, विक्की, लक्की, गोलू और प्रीत के खिलाफ हत्या के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने में जुटी है। उधर, पुलिस ने जांच के बाद सुखविंदर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुखविंदर सिंह की बेटी सरबजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके घर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था। जब उसके पिता सीवरेज से पानी निकालने की कोशिश में थे तो आरोपियों ने उनके साथ कहासुनी कर दी। उसके पिता आरोपियों से बात करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर आरोपियों ने सुखविंदर सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया। सुखविंदर बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी वहां से फरार हो गए।

इसके बाद परिवार वाले सुखविंदर को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी परिवार वालों ने थाना मेहरबान पुलिस को दी। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पारिवारिक सदस्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...