Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद में रिश्तों का कत्ल- एक ही परिवार के 5 लोगों...

जमीनी विवाद में रिश्तों का कत्ल- एक ही परिवार के 5 लोगों की जहर देकर हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान संघमित्रा कुम्भारे और रोजा रामटेके के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त परिवार के पांच सदस्यों की एक महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पैतृक संपत्ति के विवाद और अन्य विवाद में परिवार के सदस्यों को जहर दिया गया।

एसपी नीलोत्पल ने बताया कि बीते कुछ दिनों में शंकर पिरु कुम्भारे और उनके परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार हुए और 20 दिनों के भीतर पांचों लोगों की मौत हो गई। पहले 20 सितंबर 2023 को शंकर कुम्भारे और उनकी पत्नी विजया कुम्भारे बीमार हुए और उन्हें अहेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया। जहां 26 सितंबर को शंकर कुम्भारे और अगले दिन यानी 27 सितंबर को विजया कुम्भारे की मौत हो गई।

इसके बाद शंकर की बेटी कोमल दाहागांवकर और शंकर का बेटा रोशन कुम्भारे और रोशन की बेटी आनंदा भी बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। अस्पताल में भी उनकी हालत बिगड़ती गई और 8 अक्तूबर को कोमल, 14 अक्तूबर को आनंदा और 15 अक्तूबर को रोशन कुम्भारे की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं ने इन पांच सदस्यों के अलावा दो अन्य लोगों को भी जहर दिया था लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि अचानक से परिवार के पांच लोगों की मौत होने पर उन्होंने मामले की जांच गंभीरता से की तो शंकर कुम्भारे की बहू संघमित्रा कुम्भारे और शंकर के साले की पत्नी रोजा रामटेके की संलिप्तता नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और जहर देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...