Saturday, September 19, 2026
Home Crime India घर में घुसकर बुजुर्ग की चाकू से गोदकर की हत्या, अज्ञात के...

घर में घुसकर बुजुर्ग की चाकू से गोदकर की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद। कोतवाली थाने के अंतर्गत टाउन नंबर-2, डी ब्लाक में घर में घुसकर बुजुर्ग सतीश कुमार (60) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रात को जब मृतक का बेटा आया तब वारदात का पता लगा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर आई और जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स मकान के अंदर-बाहर आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस व स्वजन को इसी पर शक है। पुलिस इस शख्स की तलाश कर रही है। यहां रहने वाले सतीश कुमार एनआइटी बस अड्डा के पास सोडा-पानी की रेहड़ी लगाते थे। इनके दो बेटे यतिन व सुमित हैं। यतिन दिल्ली ओखला स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं। छोटा सुमित दिव्यांग है। वह एक कपड़े के शोरूम पर जाता है। यतिन की शादी हो चुकी है। लेकिन फिलहाल इनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इसलिए शनिवार दिन में घर पर कोई नहीं था।

सतीश कुमार रोज शाम चार बजे के बाद रेहड़ी लेकर अपने घर पहुंच जाते थे। शनिवार को करीब चार बजे अपने घर आ रहे थे। इनके पीछे एक युवक था। घर से कुछ दूरी पर सतीश ने मुड़कर उस युवक को वहीं रुकने के लिए हाथ का इशारा किया। इसके बाद वह गेट खोलकर अपने घर के अंदर पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। वह अनजान शख्स रुका नहीं बल्कि बुजुर्ग के पीछे-पीछे मकान के अंदर चला गया। इसके बाद वह 5.22 पर मकान के बाहर निकाला। उसने अपनी हाफ काली शर्ट के ऊपर एक सफेद कमीज और पहनी हुई थी जो बुजुर्ग के बेटे यतिन की थी। उसके हाथ में एक थैला भी था। आशंका है कि हत्या करते समय उसकी शर्ट पर खून लग गया था, इसी वजह से उसने उसके ऊपर दूसरी शर्ट पहनी। रात करीब नौ बजे सतीश का बड़ा बेटा यतिन ड्यूटी से आया। उसने देखा कि पिता अंदर बेड पर चादर ओढ़कर लेटे हुए हैं, लेकिन पंखा नहीं चल रहा है। उसे शक हुआ कि गर्मी पड़ रही है और पिता बिना पंखे के चादर कैसे ओढ़े हुए हैं।

उनके पिता को जगाने की कोशिश की लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद जब चादर हटाई तो पिता को खून से लथपथ देखा। चाकू से हाथ, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब 10 से 12 वार किए गए थे। स्थानीय निवासी एक युवक ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। उसने इसी अनजान शख्स को शाम को सतीश कुमार की रेहड़ी पर बैठे हुए देखा था। वह उस समय रेहड़ी पर ही था। युवक ने अनजान शख्स से बात भी की थी। उस अनजान शख्स ने बताया था कि वह टैटू बनाता है और उसने युवक से हरिद्वार जाने के लिए टैक्सी के बारे में भी पता किया था। ऐसा लग रहा था कि अनजान शख्स सतीश कुमार को जानता है। अनजान शख्स को शायद यह भी मालूम था कि सतीश कुमार के घर इस समय और कोई नहीं होगा।

सतीश कुमार के भाई चंदर प्रकाश यहीं पर भूतल पर परिवार सहित रहते हैं। प्रथम मंजिल पर जाने का रास्ता अलग है। अनजान शख्स सतीश कुमार का बेरहमी से हत्या कर चला गया लेकिन नीचे किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह सोचकर सभी हैरान हैं। क्योंकि चाकू से वार के समय सतीश कुमार चिल्लाए भी होंगे। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सतबीर सिंह का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। युवक की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें भी लग गई हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...