Friday, September 18, 2026
Home Crime India देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा,...

देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का दून पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के घर और परिवार से परिचित रहे 33 वर्षीय विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बकाया मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पर हमला किया और पकड़े जाने के डर से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह महिला का सोने का कड़ा लेकर फरार हो गया।

घटना तीन सितंबर की है। दिनेश बंसल ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से महिला की जांच कराई गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतका के पति की तहरीर पर रायपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटाई। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान विनीत कुमार का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को त्रिलोक गेस्ट हाउस, रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका से लूटा गया पीली धातु का कड़ा, घटना के दौरान उसके हाथ में पहना कड़ा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है और करीब 10 साल से देहरादून में रह रहा है। वह त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। साथ ही दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित बुक शॉप में हेल्पर का काम भी करता था और उनके परिवार को करीब 15 साल से जानता था।

आरोपी के मुताबिक, उसकी कुछ मजदूरी दिनेश बंसल के पास बकाया थी। वह कई बार रुपये मांग चुका था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ था। घटना वाले दिन वह दिनेश बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। उसे पता था कि घर के पीछे का दरवाजा खुला रहता है। उस समय रेखा बंसल घर में अकेली थीं।

आरोप है कि आरोपी ने उनसे बकाया रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान उसने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया। चोट लगने के बाद महिला बिस्तर पर गिर गईं और शोर मचाने लगीं। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया। महिला की मौत होने का यकीन होने के बाद वह उनके हाथ से सोने का कड़ा निकालकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी गेस्ट हाउस पहुंचा और पुलिस से बचने के लिए अपने कपड़े बदल लिए।

पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1), 309(4) और 117(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से 5,000 रुपये और एसएसपी देहरादून की ओर से 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...