Sunday, September 20, 2026
Home Crime India सोशल मीडिया पर आसान लोन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, युवती...

सोशल मीडिया पर आसान लोन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, युवती समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

बागपत – पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को कम समय में आसान लोन देने का लालच देता था।

मामले का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी मोबाइल नंबर और आकर्षक विज्ञापन डालते थे। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता था तो उससे प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर पैसे जमा कराए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, रकम लेने के बाद न तो पीड़ितों को लोन मिलता था और न ही उनका पैसा वापस किया जाता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात समेत कई राज्यों से शिकायतें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह वर्ष 2016 से सक्रिय था और लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4200 रुपये नकद, दो वाहन और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क और ठगी की कुल रकम का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले लोन विज्ञापनों पर बिना जांच के भरोसा न करें और किसी भी संस्था को पैसे भेजने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...