Thursday, September 17, 2026
Home Crime India नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, 60 हजार...

नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, 60 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार

कानपुर। नेटवर्क मार्केटिंग और गैर-प्रमाणित आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में देशभर के 60 हजार से अधिक युवाओं को ठगने वाले एक बड़े रैकेट का कानपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अर्रा रोड स्थित मंगलम गार्डन से पुलिस ने गिरोह के 6 सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा। हालांकि, कंपनी के दो सीएमडी और सरगना समेत 10 से अधिक आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और एडीसीपी ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सामने आया कि यह गिरोह ‘विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से फर्जी कंपनी चला रहा था। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के बेरोजगार युवाओं को 25 से 50 हजार रुपये प्रति माह सैलरी का झांसा देकर बुलाया जाता था। इसके बाद ट्रेनिंग और नेटवर्क से जुड़ने के नाम पर उनसे 12 से 30 हजार रुपये तक ऐंठ लिए जाते थे।

गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। वे अलग-अलग होटलों में सेमिनार आयोजित कर फर्जी प्रमोशन और महंगी गाड़ियों के इनाम बांटने का नाटक करते थे, जिससे युवा लालच में आ जाएं। इसके बाद ट्रेनिंग सेंटरों में युवाओं का मनोवैज्ञानिक तरीके से ब्रेनवॉश किया जाता था ताकि वे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इस जाल में फंसाएं। दो नए लोग न जोड़ने पर जमा पैसे डूबने और सैलरी न देने की धमकी दी जाती थी। अकेले कानपुर यूनिट में करीब दो हजार लोग इस ठगी का शिकार बन चुके थे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...