Friday, September 18, 2026
Home Crime India रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, फरार वारंटी समेत दो...

रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, फरार वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और उनके जरिए अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्थायी वारंटी भी शामिल है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 8 सिम कार्ड और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, श्यामनगर निवासी पवन यादव ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी किराना दुकान पर आने वाली पूजा सिंह ने अपने साथी सुनील यादव उर्फ सोनू के साथ मिलकर उसे भरोसे में लिया। आरोपियों ने कंपनी से पैसे आने का झांसा देकर उसका बैंक खाता नंबर और एटीएम कार्ड ले लिया।

पीड़ित के अनुसार, बाद में उसके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन किया गया और रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। कुछ समय बाद बैंक से फोन आने पर उसे पता चला कि उसके खाते में संदिग्ध लेन-देन के चलते राशि होल्ड कर दी गई है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद इन खातों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बेच दिया जाता था, जहां से उनका इस्तेमाल अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुनील यादव उर्फ सोनू पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वह जीआरपी चरौदा क्षेत्र में मारपीट और लूट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और कुम्हारी थाने के एक लूट प्रकरण में स्थायी वारंटी होने के कारण लंबे समय से फरार था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...