Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मुखिया के ससुर को मारी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

मुखिया के ससुर को मारी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

बिहार। मुजफ्फरपुर जिला में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने मुखिया के ससुर को बैक टू बैक 4 गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीह जीवर भदाई के पास की है। जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार पर हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैला हुआ है। घायल की पहचान मोहम्मद कलाम मुखिया नूरजहां खातून के ससुर के रूप में किया गया है। फिलहाल गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुखिया के ससुर मोहम्मद कलाम अपने एक साथी के साथ ब्लॉक से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान में बाइक सवार दो अपराधियों  ने पहले उनको ओवरटेक किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। इस दौरान तीन से चार गोली मोहम्मद कलाम को लगी। गोली लगने के बाद घायल हुए मोहम्मद कलाम वही गिर पड़े। गोली चलते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये। इस घटना को लेकर मुखिया नूरजहां ने बताया कि दो युवक आज दिन से ही रेकी कर रहे थे, जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वही मुखिया नूरजहां ने बताया कि हमें लग रहा है कि दो युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके पूर्व भी आज दिन में दोनों ने पहले से प्रखंड कार्यालय गए हुए थे और फिर उसके बाद शाम में घटना को अंजाम दिया है।

पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मुखिया के ससुर को अपराधियों ने गोली मारी है। उन्हें तीन गोली लगी है, जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। परिजन और प्रत्यक्षदर्शी से जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जानकारी में इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...