Tuesday, June 9, 2026
Home Crime India सहेली के बर्थडे में जाने से मां ने किया मना, 9वीं की...

सहेली के बर्थडे में जाने से मां ने किया मना, 9वीं की छात्रा ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

प्रयागराज (सोरांव): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के गंगापार इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ले में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने सिर्फ इसलिए आत्मघाती कदम उठा लिया, क्योंकि उसके परिजनों ने उसे सहेली की जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना कर दिया था।

मृतक किशोरी की पहचान अक्सा नूर (15) के रूप में हुई है, जो मऊआइमा स्थित अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार, अक्सा अपनी एक सहेली के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होना चाहती थी, जिसके लिए उसने घर पर इजाजत मांगी। लेकिन उसकी मां ने पार्टी में जाने से साफ इनकार कर दिया।

आवेश में आकर उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों के मुताबिक, मां के मना करने से अक्सा बेहद नाराज और क्षुब्ध हो गई। इसी आवेश में आकर उसने घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कानूनी कार्रवाई के डर से चुपचाप किया अंतिम संस्कार

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कानूनी पचड़े और पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी। उन्होंने आनन-फानन में किशोरी के शव को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

RELATED ARTICLES

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...

हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल

बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद देहरादून। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के...

हाईवे पर ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक (सांपला): हरियाणा के सांपला इलाके में एक ढाबे के पास खड़ी कार से दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव मिलने से सनसनी...

लुधियाना में कलयुगी बेटों की करूत: बेदखल होने के बाद मकान पर कब्जे के लिए दी धमकियां, तंग आकर 70 वर्षीय पिता ने लगाई...

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना स्थित महावीर कॉलोनी से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपने ही बेटों...

बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्ली: राजधानी के पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग ने अपने...