रुड़की। नाले में कूड़ा डालने का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने दो हमलावरों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि घर के पास एक नाला है। जहां पर पड़ोसी नाले में कूड़ा डाल रहा था। पड़ोसी को बरसात के मौसम में नाले में कूड़ा डालने से मना किया था ताकि उसकी वजह से नाला चोक न हो।
कूड़ा डालने से आसपास के घरों में पानी भर सकता है। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से घर में घुसकर उसके चेहरे पर वार किया था। बीच बचाव में मां के आने पर पड़ोसियों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया था।







