Thursday, September 24, 2026
Home Crime India मुरैना बैंक घोटाला: 23 लाख के गबन में 8 बैंक कर्मचारी पर...

मुरैना बैंक घोटाला: 23 लाख के गबन में 8 बैंक कर्मचारी पर FIR

भोपाल- मध्य प्रदेश के मुरैना में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में हुए लाखों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।

यह कार्रवाई बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि शाखा में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच तैनात हेड कैशियर महेंद्र सिंह बाजौरिया समेत अन्य कर्मचारियों ने मिलकर करीब 23 लाख रुपये का गबन किया।

आरोप है कि कर्मचारियों ने ग्राहकों की जानकारी के बिना उनकी पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी खाते खोले। साथ ही, कई खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) समय से पहले बंद कर उनकी रकम को जाली खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि कुल 11 एफडीआर को तोड़कर करीब 23 लाख रुपये फर्जी दस्तावेजों और वाउचरों के जरिए निकाल लिए गए। इस पूरे घोटाले को बेहद संगठित तरीके से अंजाम दिया गया।

ईओडब्ल्यू ने इस मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

दहेज के लिए महिला को पीटकर छत से फेंकने का आरोप, सात ससुरालियों पर केस

बरेली। कैंट क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप...

डरबन में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत; तीन ने बचाई जान

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में 11 लोगों...

कोर्ट मैरिज के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की मौत; सात गिरफ्तार

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में कोर्ट मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज के लिए महिला को पीटकर छत से फेंकने का आरोप, सात ससुरालियों पर केस

बरेली। कैंट क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप...

डरबन में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत; तीन ने बचाई जान

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में 11 लोगों...

कोर्ट मैरिज के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की मौत; सात गिरफ्तार

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में कोर्ट मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की घटना...

देहरादून में MDMA तस्करी का खुलासा, दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े छह पैडलर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया...

छतरपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का खुलासा, 81 वर्षीय ससुर गिरफ्तार

छतरपुर। छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंण्डी गांव में 20 सितंबर को हुई गांधी भुइयां (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को...

चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक को धक्का देने का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पटना। चलती ट्रेन से एक युवक को धक्का देकर उसकी जान लेने के मामले में रेल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24...

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, ड्रोन से तलाशी के बाद मुख्य आरोपित त्रिभुवन गिरफ्तार

सीतामढ़ी। जिला पार्षद पति सह प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार रात बड़े स्तर...

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...