Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बदमाशों ने रेलवे क्रासिंग के पास खड़े दो युवकों पर की अंधाधुंध...

बदमाशों ने रेलवे क्रासिंग के पास खड़े दो युवकों पर की अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी फरार

लुधियाना। अब्दुल्लापुर बस्ती में देर शाम कुछ बदमाशों ने रेलवे क्रासिंग के पास खड़े दो युवकों पर फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको पहले निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई। गुरप्रीत अपनी रीढ़ की हड्डी का इलाज करवाने के लिए कुछ दिन पहले पुर्तगाल से लुधियाना वापस लौटा था। उसके पिता निरवैर सिंह ने बताया कि रविवार को जॉनी नामक युवक का इलाके के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद जब युवक शिकायत लिखवाने थाने गए तो उनका बेटा गुरप्रीत साथ चला गया। इस बात की जॉनी ने रंजिश रख ली।

गुरप्रीत और सुखप्रीत  मनजीत नगर इलाके में रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे कि अचानक आरोपी व उसके कुछ साथी भी पहुंच गए और दोनों को निशाना बनाकर गोलियां दाग दी। उनपर आरोपियों ने एक साथ कुल 6 फायर किए। गुरप्रीत को पेट और जांघ में दो गोलियां लगी, जबकि सुखप्रीत को एक गोली लगी।

फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं इस वारदात की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई। इस वीडियो में फायरिंग होने के बाद कुछ युवक रेलवे ट्रैक पर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस की तरफ से जॉनी शेरगिल, काली, डीजल गोल्डी, हीरा व 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...