Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नया फोन न दिखने पर की नाबालिग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नया फोन न दिखने पर की नाबालिग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर में नाबालिग अनिकेत की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का नाम करण खोसला है। अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। दो फरार आरोपी भी नाबालिग हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। आरोपियों ने कत्ल की वजह बताई तो एक बारगी पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनिकेत ने सवा लाख रुपये का नया फोन खरीदा था। उन्होंने अनिकेत से फोन दिखाने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर पांचों ने मिलकर उसे खूब पीटा और फिर दातर से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए।
सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हीरा लाल की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नाबालिगों को जुवेनाइल होम भेजा जाएगा। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दातर भी बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को अनिकत लाहौरी गेट में बुआ से मिलने गया था। बाकी लड़के भी वहीं आसपास रहते थे। करण ने सभी के साथ बीयर पीने का प्रोग्राम बनाया। सभी झब्बाल रोड स्थित दशमेश एवेन्यू के एक घर में चले गए। वहां सभी ने बीयर पी।
उसके बाद उन्होंने अनिकेत का फोन देखा और उससे फोटो खींची। इसके बाद उन्होंने अनिकेत से दोबारा फोन देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से पांचों लड़के चिढ़ गए और नशे की हालत में अनिकेत को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दातर लाए और उसका गला काटकर हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही बाकी के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...