Saturday, September 19, 2026
Home Crime India एनआरआई महिला की हत्या मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

एनआरआई महिला की हत्या मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। लुधियाना में एनआरआई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग ने महिला को जिंदा जलाया था। लुधियाना के हैबोवाल के रघुबीर पार्क इलाके में रहने वाली यूएसए सिटीजन एनआरआई महिला नरिंदर कौर को उसके किराएदार के नाबालिग बेटे ने जलाकर मौत के घाट उतारा था। जांच के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हैबोवाल संगम चौक के पास गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जुवेनाइल होम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद नरिंदर कौर का शव परिवार को सौंप दिया है, जिन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना हैबोवाल की एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि 23 मार्च को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुबीर पार्क के एक घर में महिला को आग लगी है। इसके बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल पर पहुंच महिला को अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि वह एनआरआई है और उसका परिवार यूएसए में रहता है।

पुलिस ने परिवार को सूचना दी तो उसकी बेटी रविंदर कौर भारत पहुंची, जिसने पुलिस को बताया कि किराएदार के साथ किराए को लेकर उनका विवाद चल रहा था। उन्हें पूरा शक है कि किराएदार ने ही उन्हें आग लगाकर मौत के घाट उतारा है। इसके बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि किराएदार के नाबालिग बेटे ने बुजुर्ग नरिंदर कौर को पहले धक्का देकर उसके साथ मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ के साथ नरिंदर कौर को आग लगा दी। इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...