Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अवैध शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का हुआ खुलासा, अर्धनिर्मित शराब व...

अवैध शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का हुआ खुलासा, अर्धनिर्मित शराब व खाली बोतलें समेत एक गिरफ्तार 

बिहार। समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में अवैध शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट, अर्धनिर्मित शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है, जिसे अवैध शराब की आपूर्ति में इस्तेमाल किया जा रहा था।

नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, स्प्रिट, केमिकल, मशीनरी और सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने शराब की बोतलों और उनके ढक्कनों का भी जखीरा जब्त किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक कार भी बरामद की, जो इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब निर्माण वाला यह मकान किसका है और इसे किन-किन लोगों के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान हो सके। सूत्रों के अनुसार, इस मकान में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। इसे अलग-अलग माध्यमों से बेचा जा रहा था।

नगर पुलिस इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह अवैध रूप से शराब फैक्ट्री का संचालन चिंता का विषय है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस अवैध कारोबार के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...