Thursday, September 17, 2026
Home Crime India रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने...

रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा

टोहाना। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने टोहाना शहर थाना के बाहर एक बिचौलिए को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के कलर भैणी गांव निवासी क्रितपाल के तौर पर हुई है। बताया गया है कि आरोपी ने एनडीपीएस के एक मामले में नाम हटवाने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की थी।

5 लाख रुपये में हुई थी डील

मामला 11 दिसंबर 2025 का है, जब टोहाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बिठमड़ा निवासी जगजीत सिंह का नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया था। आरोप है कि इसी मामले से नाम हटवाने के लिए बिचौलिए क्रितपाल ने जगजीत सिंह से पांच लाख रुपये में सौदा तय किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, डील के तहत वह पहले ही 4.5 लाख रुपये दे चुका था। बाकी 50 हजार रुपये की रकम देने के लिए आरोपी ने शुक्रवार को उसे टोहाना शहर थाना के बाहर बुलाया था।

केमिकल लगे नोटों से बिछाया जाल

जगजीत सिंह की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई। इंचार्ज अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये के केमिकल लगे नोट दिए। जैसे ही क्रितपाल ने शिकायतकर्ता से रकम ली, टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान क्रितपाल ने दावा किया कि वह यह रकम टोहाना शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नाम पर ले रहा था।

थाना प्रभारी से भी हुई पूछताछ

आरोपी के बयान के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से भी पूछताछ की। इसके साथ ही उनके कार्यालय और सरकारी वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान थाना प्रभारी के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई।

एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में थाना प्रभारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें देर रात करीब एक बजे छोड़ दिया गया। मामले में अब गिरफ्तार बिचौलिए के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...