Saturday, September 19, 2026
Home Crime India निर्दयी पति ने पत्नी को काट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी...

निर्दयी पति ने पत्नी को काट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

औरंगाबाद। एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक निर्दयी पति ने पत्नी को टांगी से काट कर मौत के घाट उतारा है। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने पत्नी के शव को बिस्तर में लपेट कर आग के हवाले भी कर दिया लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से शव पूरी तरह नहीं जल सका। पुलिस हत्यारे पति को धर दबोचने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह रघुनाथपुर गांव निवासी रमेश मौर्या का अपनी पत्नी लालती कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गुस्से में आकर पति ने टांगी से पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बिस्तर पर गिरी पत्नी के शव को बिस्तर में ही लपेट कर आग के हवाले कर दिया।

मृतका लालती कुमारी (45) अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई। बेटी ज्योति कुमारी 10 वर्ष की और बेटा गुंजन कुमार 8 वर्ष का है। दोनों ने ही पुलिस के समक्ष रोते हुए कहा कि पापा ने मम्मी को जान से मार दिया है। बेटी ने कहा कि पापा और मम्मी के बीच शुक्रवार रात में झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद पापा ने मम्मी की बेरहमी से पिटाई की। कुछ देर बाद टांगी से गला काट दिया। वारदात के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों काफी सहमे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी उसके घर के पास पहुंचे। पड़ोसियों को घर के पास पहुंचा देख वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। छ्त से ही उसने टांगी हाथ में लहराते हुए पड़ोसियों को धमकी दी कि जो भी उसके घर में घुसेगा, उसे वह काट देगा। इस दौरान उसका एक बेटा और एक बेटी घर के दूसरे कमरे में दुबक गए जबकि पड़ोसियों ने घर में घुसने की हिम्मत नही जुटाई। इसके बाद पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना जम्होर थाना की पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद फौरन सदल बल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस घर को चारो ओर से घेरते हुए घर के अंदर घुसी और काफी मशक्कत कर हत्यारे पति को धर दबोंचा। दबोंचने के बाद पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाना ले गई। औरंगाबाद के सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया है। साथ ही पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।मौके पर एफएसएल की टीम साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। साथ ही मामले को लेकर भादंवि. की सुसंगत धाराओं के तहत जम्होर थाना में प्राथमिकी संख्या-11/25 दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हत्यारे पति ने रमेश मौर्या ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अभियुक्त को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...