Saturday, September 19, 2026
Home Crime India MAU CRIME NEWS: ठैचा गांव में लाखों के जेवरात चुराकर फरार हुए...

MAU CRIME NEWS: ठैचा गांव में लाखों के जेवरात चुराकर फरार हुए चोर

उत्तरप्रदेश। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैचा गांव में सोमवार रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने पहले मकान की छत पर बैठकर शराब पी और फिर नीचे उतरकर घर के दो कमरों के ताले तोड़ दिए। पीड़ित रामविलास राजभर के अनुसार, चोर 48 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

खटपट की आवाज से खुली नींद 

रामविलास ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रोज की तरह रात को बरामदे में सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने ऊपर छत की ओर देखा, तो दो लोग भागते हुए दिखाई दिए। शोर मचाने पर चोर छत से कूदकर भाग निकले। घर के दो कमरों के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले।

सोना चांदी और पैसे लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित के अनुसार, चोरी गए सामान में 48 हजार रुपये नकद, लगभग एक किलो चांदी के जेवर (हसुली, काड़ा, पैंजनी), 20 ग्राम सोने के चार सेट कर्णफूल, सोने की चूड़ियां, चेन, हार, मांगटीका, लॉकेट, नकबूजी, मारवाड़ी नथिया, चांदी के 11 सिक्के और अन्य जेवर शामिल हैं।

घर का सामान मिला बिखरा

चोरी के बाद जब मकान की दूसरी मंजिल देखी गई तो वहां शराब की दो बोतलें, गिलास और जली हुई सिगरेट पड़ी थी। घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था, जिससे स्पष्ट है कि चोरों ने वारदात से पहले छत पर बैठकर शराब पी और पूरी योजना के साथ चोरी को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। छत और कमरों से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। मोहल्ले के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...