Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार 

37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार 

अंडरग्राउंड चल रहा था आरोपी 

15 वर्षों से नशा तस्करी में था संलिप्त 

सोलन। पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंडरग्राउंड चल रहा था। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान चला रहा था। पुलिस के मुताबिक वह 15 वर्षों से नशा तस्करी में संलिप्त था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के बैंक खाते से एक साल में करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। बहरहाल, पुलिस जांच जारी है। कई और खुलासे होने की संभावना है। आरोपी की पहचान मिंटू उर्फ बिट्टू निवासी गांव कोहिला डाकघर कमांद तहसील आनी, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मिंटू पहले गिरफ्तार आरोपी झाबे राम का सगा भाई है।

डीएसपी भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों सुबाथू-धर्मपुर रोड पर आरोपी हरजीत सिंह को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी जांच करने के बाद पुलिस ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र से करीब 36 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की थी और इसके सप्लायर आरोपी झाबे राम को गिरफ्तार किया था। इस नेटवर्क को चलाने वाला मास्टरमाइंड फरार हो गया था। उसी ने डील सेटल करने के लिए आरोपी हरजीत को चरस के सैंपल के साथ भेजा था। पुलिस ने आरोपी मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस
आरोपी मिंटू के खिलाफ 2012 में भी थाना शिमला और मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी का यह गिरोह आनी क्षेत्र से बड़े स्तर पर चरस तस्करी कर रहा था, जो सोलन जिले को ट्रांजिट करते हुए हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा आदि स्थानों पर भेजी जातीथी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...