Friday, September 18, 2026
Home Crime India संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर जताई जा रही...

संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर जताई जा रही हत्या की आशंका 

बिहार। नालंदा में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित नगर का है। मृतका की पहचान विस्थापित नगर निवासी हीरा चौधरी की (22) वर्षीया पत्नी अनीता कुमारी के रूप में की गई है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को परिजन पुलिस की मदद से शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी मृतका के पिता मुंनारिक चौधरी ने बताया कि उनके दामाद हीरा चौधरी हमेशा उन लोगों से पैसे की डिमांड करते रहते थे। शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया गया था। बुधवार शाम उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी कुएं में गिर गई है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने के उपरांत जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव घर में बरामदे में पड़ा हुआ है और पूरा परिवार फरार है।

दामाद ने कुछ दिन पूर्व ही चार हजार रुपये का डिमांड किया था। जो देने में उन्होंने असमर्थता जताया, इसके बाद गला घोंट उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव को कुएं में फेंक दिया गया, ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो। दो साल पूर्व अनीता कुमारी की शादी हीरा चौधरी से हुई थी। अनीता दो महीने की गर्भवती थी, युवक ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। घर में अनीता की बहन की शादी की भी तैयारी चल रही थी, जिसके कारण मृतका के पिता ने पैसे देने में दामाद को असमर्थता जताया था। वहीं, घटना के बाद ससुराली परिवार घर छोड़ फरार हैं। राजगीर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...